Chorus
हरदम तेरा मैं प्रभु धन्य मनाऊँगा (2)
तेरे उपकारों का -2 मैं बखान करूँगा
Verse 1
करुणा प्रेम से मुझे तू भरता {
मेरे सिर पर मुकुट है धरता (2)}
सारे रोग-दोष तू है हरता
जय हो तेरी -2 हे भगवान
Verse 2
निर्बल को तूने किया बलवान {
निर्धन को तूने किया धनवान (2)}
दलितों का तू बना मेहरबान
जय हो तेरी -2 हे भगवान
Verse 3
परम सहायक बनकर नाथ {
हर संकट में रहा तू साथ (2)}
पावन मधुर है तेरी बात
जय हो तेरी -2 हे भगवान