Chorus
मेरा है प्रभु पर विश्वास,
अनादि अनन्त ईश्वर पर विश्वास ।
मेरा है प्रभु पर विश्वास
Verse 1
पिता ने बनाया जल थल, पिता ईश्वर सृजनहार
तुझे छोड़ नश्वर सब, तुझे छोड़ ना कुछ सब ।
तू शाश्वत ईश्वर आधार ।
अहा ! मेरे प्रभुवर ।
Verse 2
माता मरिया से जनमे भगवान् येसु तारणहार ।
दुःख उठाया, क्रूस पर मरे, फिर जी उठे तीसरे दिन
स्वर्ग सिधारे, पिता की दायीं ओर बैठे हैं।
वहाँ से विचार करने फिर आएँगे ।
अन्तिम दिन । अहा ! मेरे प्रभुवर ।
Verse 3
पावन आत्मा के दिव्य वरदान महान्
काथलिक मंडली, धर्मियों का संबंध,
पापों का क्षमा-दान, देह का पुनरुत्थान,
अनन्त जीवन । अहा ! मेरे प्रभुवर