Chorus
भेंट स्वीकार करो भगवान (2)
हम सब संग पुरोहित द्वारा (2)
चढ़ाते हैं पूजा बलिदान (2)
भेंट स्वीकार….
Verse 1
रोटी दाखरस अन्य भेंट की (2)
भक्तगण हम अर्पण करते (2)
प्रेम प्रार्थना त्याग आदि
हम यथाशक्ति समर्पण करते
ग्रहण करो हे दया निधान
Verse 2
अयोग्य कैसे करें भेंट अर्पण (2)
तुमने हमें सब दान दिए हैं (2)
तन-मन-धन अनमोल जीवन
सब कुछ तूने प्रदान किए हैं
तुम पर है निछावर सब दान