Chorus
उपासना मेरे जीवन की
ग्रहण करो प्रभु ग्रहण करो (2)
वेदी के इन दानों के साथ
पावन करो प्रभु पावन करो ।
Verse 1
मेरे मन में तेरा अहसास दरिया सा बहता है (2)
कैसे करूँ तुम्हें प्रसन्न प्रभु तू मुझे बताना
Verse 2
किसी ने कहा “ होम बलि
की नहीं चाह तुझे”
प्रेम दया रूपी पूजन प्रभु मुझे दिखाना
Verse 3
उपवन के थोड़े प्रसून वही है मेरे आँचल में (2)
कैसे गूँथूँ मैं ये सुमन प्रभु मुझे दिखाना