Chorus
पूजन के क्षण तुझे अर्पण
मेरा तन-मन पूज्य पिता भगवान
बनके पावन कर ले ग्रहण
करूँ निवेदन तुझे अर्पण, मेरा तन मन
पूज्य पिता भगवान
Verse 1
कर्म-विचार दिल की आस
इन्हें ही लाया तेरे पास
जीवन सुमन तुझे अर्पण
मेरा तन-मन पूज्य पिता भगवान
Verse 2
काबिल नहीं मैं ये सही
तेरी दया पर कभी भी नहीं
विनय नमन तुझे अर्पण
मेरा तन-मन पूज्य पिता भगवान
Verse 3
तुझको ही एक अरमान
तेरे लिए मैं बन यशगान
ताल-धड़कन तुझे अर्पण
मेरा तन-मन पूज्य पिता भगवान