Chorus
परमेश्वर की महिमा, ऊँचाई पर व्यापे
इस धरती पर छाये शांति हितैषी सारी। (2)
Verse 1
हम तेरा गुण-गौरव गाते
धन्य-धन्य हम तुझे मानते
तेरे पूजन में रम जाते, हम तेरी महिमा को ध्याते
धन्यवाद हम देते तुझको, तव विराट महिमा के कारण।
Verse 2
हे प्रभु ईश्वर स्वर्गराज के
सर्व शक्तिमय पितु परमेश्वर
हे प्रभु येसु ख्रीस्त धन्य हे, हे इकलौते परम पिता के
परम मेमने परमेश्वर के, परम पिता के बेटे ईश्वर।
Verse 3
जिसने हरे पाप दुनिया के, दया वही प्रभु हमपर कर दे
जिसने हरे शाप दुनिया के, विनती यही हमारी सुन ले।
Verse 4
जो कि बैठता पितु के दायें करुणा करे वही प्रभु हमपर
क्योंकि परम पावन केवल तू, केवल तू ही है प्रभु स्वामी
केवल तू सबसे ऊँचा है। हे प्रभु येसु ख्रीस्त दयामय
पावन आत्मा संग विराजे, तू महिमा में परम पिता की
आमीन, आमीन, आमीन।