Chorus
महिमा-महिमा प्रभु जी तेरी महिमा हो
तू राजेश्वर विराजमान
स्वर्ग के ऊँचे सिंहासन पर विराजमान
महिमा – महिमा प्रभु जी तेरी महिमा हो ।
Verse 1
देख -3 पिता तेरी कलीसिया (2)
येसु ने लोहू में उसे है धो डाला (2)
पावन आत्मा उसका उजाला
स्तुति तेरी है करती सारी कलीसिया, देख दुनिया में ।
Verse 2
हे ख्रीस्त येसु देहधारी परमेश्वर
ख्रीस्त येसु देहधारी परमेश्वर
तू अकेला है जग मुक्तिदाता (2)
तू अकेला है जीवन लाता (2)
आत्मा संग पिता की महिमा में
विराजमान तू येसु मसीह ।