Chorus
महिमा तुझे महिमा हो (4)
ऊँचे गगन में नीचे धरा पर (2)
महिमा तुझे महिमा हो (4)
Verse 1
हम तेरा यश गाते, धन्य मनाते अराधते (2)
जग के स्वामी सर्वशक्तिमान, तेरी स्तुति बारम्बार (2)
Verse 2
इकलौते प्रभु पुत्रेश्वर, पाप जो हरता परमेश्वर (2)
पिता के दायें विरजमान, सुन ले हमारी विनय सदा (2)
Verse 3
परम हे प्रभु प्राणेश्वर, महिमा तुझको ईश्वर(2)
आत्मा और पिता के संग, तेरी महिमा सदा-सदा (2)