Chorus
महिमा तुझको महिमा हो (2)
ऊँचे स्वर्ग में सर्वोच्च गगन में
तुझे महिमा हो (2)
Verse 1
हे प्रभु ईश्वर स्वर्ग के राजा
तू है परम पिता सबका दाता
महिमा पूजन तेरी हो
कृतज्ञता मेरी स्वीकारो । महिमा…
Verse 2
येसु मसीह है परम पिता का
इकलौता सुत जग का त्राता
पाप कलुष हरता जग का
पापी मनुष्य पर कर तू दया । महिमा…
Verse 3
तू है बैठा पिता के दायें
सुन ले विनय हम करते हृदय से
क्योंकि अकेला पिता आत्मा संग
तू ही प्रभु है सबसे महान । महिमा…