Chorus
टुटा हुआ मेरा मन पापों से भरा है
जाऊँ कहाँ ऐ प्रभु तू ही मेरा सहारा है।
Verse 1
जिस राह पे मैं चला था वहाँ अँधेरा ही था
जीवन के रास्तों का कोई सहारा न था।
मुझको बचाके प्रभु ने जीवन नया दे दिया (2)
Verse 2
थे जब सभी बेगाने कोई भी मेरा न था
जीवन था पापों में लिपटा, कोई सवेरा न था।
देने को मुझको शिफाएँ यीशु ने जीवन दिया (2)