Chorus
अनादि अनन्त ईश्वर पर, प्रभु पर है मेरा विश्वास
उसमें है मेरा सपना, उसमें है मेरी कहानी (2)
Verse 1
पिता ने बनाया जल और थल
पिता ईश्वर है सृजनहार
तुझे छोड़ नश्वर सब
तुझे छोड़ न कुछ सब
तू शाश्वत ईश्वर आधार, अहा मेरे प्रभुवर
Verse 2
माता मरिया से जन्मे भगवान, येसु तारणहार
दुःख उठाया, क्रूस पर मरे फिर जी उठे तीसरे दिन
स्वर्ग सिधारे पिता की दायीं ओर बैठे हैं
वहाँ से विचार करने फिर आएँगे अंतिम दिन ।
तू शाश्वत ईश्वर
Verse 3
पावन आत्मा के दिव्य वरदान, दिव्य वरदान महान
काथलिक मंडली, धर्मियों का संबंध, पापों का क्षमा दान
देह का पुनरूत्थान, अनन्त जीवन
तू शाश्वत ईश्वर