Chorus
एक मात्र भगवान पर है विश्वास मेरा
एक मात्र भगवान पर (2)
Verse 1
पिता ने सृजी नभ मही कुछ नहीं से
सकल सृष्टि रची भले पिता सृजनहार ने
तुझे छोड़ नाशवान जड़ चेतन सारे
कर्तार सर्वशक्तिमान पतित पावन ।
Verse 2
कुंवारी मरियम से जन्म लिया येसु ख्रीस्त
भगवान ने, घोर दुःख उठाया क्रूस पर मरे
जी उठे तीसरे दिन, स्वर्गराज सिधारे
पिता की दायीं ओर बैठे हैं ।
बाद वहाँ से वे विचार करने लौटेंगे आखिरी दिन
Verse 3
घटवासी पाहुने वरदाता आत्मा के पावन प्रेम दान है
काथलिक कलीसिया धर्मियों का संबंध पापों का क्षमा दान
देह का पुनरुत्थान अनन्त जीवन ।