हे पिता स्वर्ग वासी हे पिता (2)
नाम तेरा पवित्र होवे हे पिता
राज्य तेरा अनन्त होवे हे पिता
इच्छा तेरी पूर्ण होवे हे पिता
हर दिन की रोटी आज हमें दे हे पिता ।
हे पिता स्वर्ग वासी हे पिता
पाप हमारे क्षमा तू कर दे हे पिता
जैसे हम भी दया दिखाते हे पिता
न परीक्षा ले हमारी हे पिता
हर बुराई से हमें बचा ले हे पिता
हे पिता स्वर्गवासी हे पिता ।
हे पिता स्वर्ग वासी हे पिता ।