Chorus
मेरा हृदय आनन्द मनाता
मेरा सर्वस्व धन्य कहता
क्योंकि तूने मुझे जीवन दिया है
दिन यहाँ-वहाँ सुखदायी । मेरा हृदय
Verse 1
प्रभु की रचना में यह दिन, भर देता दिल में आनन्द (2)
प्रभुवर तेरी कीर्ति महान, गाएँ पल-पल सकल जहान ।
Verse 2
प्रभु तेरे हैं कार्य महान, धन्यवाद के गाएँ गान (2)
नाम तेरा सब जानेंगे, सुख-दुःख में अपनाएँगे
Verse 3
हरेक दिल में शांति दो, अपनी ज्योति प्रकट कर दो (2)
तेरे प्रेम का करूँ आलाप, हो जाएँ हम सब से मिलाप