Chorus
मेरा सब कुछ तेरा दान, तुझे समर्पित हे भगवान
जो भी मुझको मिला है तुझसे, करूँ मैं अर्पण तन-मन से (2)
Verse 1
मेरा दिल स्वीकार ले प्रभुवर,
ज्योति से भर दे अब तू
अपना ले मुझे, आशिष बरसा
कर दे पावन प्रभु मुझको । मेरा सब कुछ….
Verse 2
ये कठिन जीवन मेरा प्रभु
संकटों से घिरा हुआ
दुःख हर ले तू,शांति दे प्रभु
कर दे पावन प्रभु मुझको । मेरा सब कुछ….
Verse 3
इस दुनिया में घोर अंधेरा
तेरे सिवा अब कौन है मेरा
आ के प्रभु तू मुझमें समा जा
कर दे पावन प्रभु मुझको । मेरा सब कुछ….