Chorus
मेरा विश्वास व्यक्त मेरा ये गान है
गान व्यक्त श्रद्धा से आस्था ईमान है (2)
Verse 1
परमेश्वर हवा को पृथ्वी को उपजाता
एक वही अखिल विश्व जग जग का निर्माता
परमेश्वर परम पिता सर्वशक्तिमान है (2)
Verse 2
इकलौता बेटा ईश्वर का येसु ख्रीस्त
येसु ख्रीस्त ईश्वर मेरा है प्रभु
परमात्मा अमृतात्मा मेरा भगवान है (2)
Verse 3
शांतिमयी ईश्वरीय आत्मा का भक्तमय
कन्या की कोख भरी मरियम हो गई धन्य
परमात्मा जन्म हेतु विश्व परित्राण है (2)
Verse 4
विश्व परित्राण हेतु जन्म हुआ था उसका
समय था शासन था पोन्तुस पिलातुस का
भोगा था दुःख हेतु सबका कल्याण है (2)