Chorus
मेरे गीतों का विषय, तू मेरी आराधना
तेरी महिमा मुझसे होवे ये मेरी है कामना
Verse 1
तुझको मैंने मेरे प्रभु जी जब से पाया है,
तेरे अनोखे प्रेम के आगे शीश झुकाया है,
तेरी महिमा गाने को जो साज उठाया है,
गीत नया जीवन में मेरे तब से आया है
जीवन का हर पल अब तेरा (2)
तू ही मुझको थामना
Verse 2
तेरा वचन जो राह में मेरे दीप सा जलता है
मेरे जीवन का हर पहलू उसमें ढलता है
तेरे वचन के द्वारा मुझको साहस मिलता है
वह तो कभी न भटकेगा जो उसपर चलता है
तेरे वचन को थामें रहूँ
हो मेरी ये कामना