Chorus
प्रभु के कार्य महान् हैं
उसकी प्रशंसा चहुँ दिशि फैले
क्योंकि उसके कार्य महान् हैं (2)
Verse 1
जल थल सब कुछ प्रभु ने बनाया
पर्वत अम्बर उसी ने सजाया
उसकी महिमा हम सब गाएँ
क्योंकि उसके कार्य महान् हैं (2)
Verse 2
हमपर प्रभु की कृपा दृष्टि है
आदि अनन्त तक प्रभु का ही राज है
उसकी प्रशंसा युग-युग फैले
क्योंकि उसके कार्य महान् हैं (2)