Chorus
प्रभु आता मैं तेरे पास
दुर्बल हूँ लाचार, निर्बल हूँ लाचार,
प्रभु आता मैं तेरे पास {(2)}
Verse 1
तू ही मेरी आशा मेरा उद्धार (2)
बिन तेरे येसु जाऊँ कभी नहीं पार
हे येसु दे जा मुझे प्रेम भरा पावन स्पर्श
हे येसु दे जा मुझे पावन स्पर्श ।
Verse 2
तूने कहा था आओ मेरे पास (2)
देख पुकारूँ आज मैं लगाए आस
हे येसु ले जा मुझे बाहों में तेरी ही राह
हे येसु ले जा मुझे तेरी ही राह ।