Chorus
सम्पूर्ण जीवन मेरा, प्रभु तुम्हारा है
प्यारे प्रभु जी मेरे, जीवन का सहारा है। (2)
Verse 1
जब मैं गुनाहों में खोया था
पापों में बिल्कुल सोया था (2)
अपने पवित्र लोहू से धोया
तू ने पापों को
धोकर मुझे अब शुद्ध किया
मेरे गुनाहों को माफ किया।
Verse 2
जब भी मैं तुझसे भटक गया
जीवन को तूने सहारा दिया (2)
अच्छा चरवाहा बनकर तूने
मुझे ढूंढ़ लिया
अब से प्रभु मैं गाऊँगा
तेरा सुसमाचार सुनाऊँगा।