Chorus
सारी सृष्टि के मालिक तुम्हीं हो {
सारी सृष्टि के रक्षक तुम्हीं हो
करते हैं तुझको सादर प्रणाम
गाते हैं तेरे ही गुणगान (2) }
हा हा हा हल्लेलूया -7 आमेन
Verse 1
सारी सृष्टि को तेरा सहारा
सारे संकट से हमको बचाना
तेरे हाथों में है जीवन हमारा
अपनी राह पर हमको चलाना (2)
हा हा हा हल्लेलूया -7 आमेन
Verse 2
हम हैं तेरे हाथों की रचना
हम पर रहे तेरी करुणा
तन-मन-धन हमारा तेरा है
इन्हें शैतान को छूने न देना (2)
हा हा हा हल्लेलूया -7 आमेन
Verse 3
अब दूर नहीं है किनारा
धीरज को हमारे बढ़ाना
जीवन की हमारी इस नैया को
भव सागर में खोने न देना (2)
हा हा हा हल्लेलूया -7 आमेन