Chorus
सुन्दर सुमन सजाके थाली में
चलो जाएँ प्रभु के मंदिर में
चलो जाएँ वेदी के पास ।
अर्ध्य अर्पण सजाके थाली में
चलो जाएँ प्रभु के मंदिर में
चलो जाएँ वेदी के पास ।
Verse 1
दिए प्रभु ने अनमोल दान
गाएँ उसका महिमा गान
पुलकित हृदय से प्रभु के मंदिर में
चलो जाएँ प्रभु के मंदिर में
चलो जाएँ वेदी के पास ।
Verse 2
लिए अपने प्रेम उपहार
नमन करो उनके द्वार
पुलकित हृदय से प्रभु के मंदिर में
चलो जाएँ प्रभु के मंदिर में
चलो जाएँ वेदी के पास ।
Verse 3
येसु प्रभु के बलि के साथ
कृतज्ञ भेंट स्वीकारो नाथ
पुलकित हृदय से प्रभु के मंदिर में
चलो जाएँ प्रभु के मंदिर में
चलो जाएँ वेदी के पास ।