Chorus
आज मधुर वाणी ने तुमको पुकारा है
एक अनोखा जीवन येसु के द्वारा है । (2)
Verse 1
तुम आज अगर दिल खोलो वो दिल में आयेगा
मिट जाएँगी चिन्ताएँ वह बोझ उठायेगा
हर तकलीफ में वो ही केवल सहारा है
Verse 2
उसके वचन तुम सुनकर पत्थर नहीं होना
कहीं ये गलती न बन जाये जीवन भर का रोना
बीता वक्त कहाँ से आता दोबारा है ।