Chorus
आओ चलें हम वेदी के पास, येसु बुलाता अपने पास
गाते बजाते झूमते चलें, उनकी बड़ाई में नाचें हम -2
ताली बजाओ, ढोल बजाओ, प्रभु ईश्वर की स्तुति गाओ -2
आओ चलें हम वेदी के पास, येसु बुलाता अपने पास
गाते बजाते झूमते चलें, उनकी बड़ाई में नाचें हम
Verse 1
सारी सृष्टि तेरी कलाकृति, सुन्दर लगे मन भाये मुझे -2
करता निवास इसी धरती में, दिल से मन से कहूँ धन्यवाद -2
Verse 2
मुझको बनाया अपने ही जैसा, प्रेम करना सिखाया मुझे -2
मेरी तू रक्षा करता सदा, अनन्त प्रेम का तू स्वामी प्रभु -2
Verse 3
तू करता है मुझमें निवास, जीवन अब तेरे चरणे तले -2
तेरी ही बातें अब से करूँ, देखू जानूँ सब में तू प्रभू -2