Chorus
आओ हम करें प्रभु पर विश्वास
जिसने बनाया स्वर्ग पृथ्वी (2)
Verse 1
वही है जो जन्मा माता मरियम से
उठाया जिसने दुःख और मरा क्रूस पे
फिर जी उठा वह तीसरे दिन
Verse 2
स्वर्ग में वो गया बैठा पिता के दायें
वहाँ से फिर आएगा, वो विचार करने
महान है वह आत्मा के वरदान
Verse 3
काथलिक मंडली धर्मियों का संबंध
पापों का क्षमा दान, देह का पुनरूत्थान
जीवन प्राप्त है आनन्द का