Chorus
आशाओं की नई किरण नव प्रभात आया (2)
आओ हम सब मिलकर गायें प्रभु का महिमा गान (2)
Verse 1
प्रभु ने रचा ये आकाश-गगन
चाँद-सितारे अति मन भावन
प्रभु ने रचा ये धरा अति सुन्दर
वन-उपवन सब अति मन मोहन
झर-झर झरते, झरने मनोहर
कलकल करते, नदी-सरोवर
Verse 2
सांझ-सबेरे प्रभु की महिमा
पंक्षी गाते गीत मनोहर
सूरज-चाँद-सितारे, जल-थल
करते उसकी महिमा निरंतर
हर पल हर क्षण तेरा ही आभास
जन-जन करते हैं तेरी ही आस