Chorus
आते हैं हम तेरे द्वार पे भक्ति लिये स्वामी
गाते हुए वो गीत जो तूने दिए स्वामी {(2)}
Verse 1
तेरे द्वार से हमको कुछ प्रेम तो मिले
वंदन अर्चन पूजन करें मिलके
तेरे प्यार से भगवन वो भावना खिले
जीवन अपना सुख से भरें मिलके ।
Verse 2
ये प्रेम का बन्धन जो टूटता नहीं
हम तो निशि दिन सुमिरन करें मिलके
हर पल हमें देता तेरे नाम पे यकीन
हर पल हम तो नेकी भरें मिलके ।
Verse 3
तू साथ दे अपना हरएक राह में
तेरे यश को ऊँचा करें मिलके
हम आ गये अब तेरी पनाह में
सासें तेरी हम जो भरें मिलके ।