Chorus
अपना जीवन मैं समर्पण
आज करता मेरे नाथ
बरसा मुझ पर अपनी कृपा
द्वार खड़ा हूँ मेरे नाथ
Verse 1
तूने मुझे प्रभु जीवन दिया है
जीवन दिया और पालन किया है आ-S-S-S (2)
तू ही है प्रभु मेरा सहारा
तेरे बिन और कोई न दूजा ।
Verse 2
जीवन के हर पल में प्रभु जी
प्रभु जी तूने मुझे संभाला -आ-S-S-S (2)
तेरी दया प्रभु तेरी कृपा
सदा-सदा ही बनी रहे ।
Verse 3
जब कभी मैं भटक गया था
हाथ पकड़कर तूने बचाया -आ-S-S-S (2)
हर घड़ी हर पल तू रहता
ढाल बनकर मेरे नाथ ।