हे हमारे पिता सर्वव्यापी पिता
हे हमारे पिता
तू है पावन सर्वज्ञानी, तेरा विस्तार सर्वस्वामी
तेरा अधिकार गगन अवनि
देना हमको रोजी रोटी
माफ करना सब नादानी
जाल-जंजालों से दानी
दूर रखना हम जो पापी
सबको जाने अपना साथी
सब में देखें तेरी बाती
प्रार्थना ये तात-स्नेही ।
हे हमारे पिता