Chorus
हे प्रभु तेरे ही घर में
अनन्त खुशी की नदिया है
तेरी ही कृपा जीवन में
उमंग हम सब को देती है
उसकी हम जयजयकार करें
महिमा उसकी हम, संग-संग गायेंगे, हे प्रभु
Verse 1
शीतल सुन्दर ओस की बूंदें
तेरी कृपाओं की देती है यादें
महत्ती दया जो तूने दिखाया
अपने संग जीना, तूने सिखाया, हे प्रभु
Verse 2
प्यारी सी सृष्टि रच दी है तूने
तेरे प्यार को अब, जाना है मैंने
मोहित मन से खुद को दे दूँ मैं
सुंदर सी कृति हो जाऊँ अब मैं, हे प्रभु
Verse 3
खास बनाके मुझको सजाया, मुझको अपनाया, अपना बनाया
जीवन की कश्ती को, खींच ले धारा
बन जाना तब तू, मेरा सहारा, हे प्रभु