Chorus
हे प्रभु तेरे सामने मैं आ गया ऐसे
सूने हाथों कोई चला आए जैसे
कोई तोहफा तेरे लिए लाऊँ मैं कैसे (2)
Verse 1
मेरा ये जीवन, मेरा ये तन-मन, सांसे है मेरी तुझसे
तूने किया जो, मुझको दिया जो, वैसा न होगा मुझसे
तेरा कहा न किया, जैसा तूने चाहा न मैं वैसा जिया
Verse 2
इतनी दया कर, तू मेरे उपर, बन जाए रोटी तेरा तन
श्रद्धा से आया दाखरस जो लाया, तेरा लहू ये जाए बन
देते जो तुझको पिता उन भेंटो, के जरिए हमको मुक्ति दिला