Chorus
हम हैं पापी हम हैं निर्मल
आये हम तेरे द्वार
इतनी शक्ति दे प्रभु-जी भज सकें तेरा नाम
Verse 1
खो गये हम पापों में ही राह नहीं मिलता
तेरे सिवा कोई राह हमको नहीं बता सकता
इतनी कृपा दे प्रभु जी राह न भटकें
Verse 2
कुकर्मों से अपनी प्रभु हम तुझे सताते हैं
कोमल हृदय को तेरे हम आज दुःखाते हैं
इतनी शक्ति भर दे प्रभु जी कर सकें तेरा नाम
Verse 3
जीवन में मेरे हे प्रभु जी तुझे ही चाहा है
मेरे प्रभुवर मेरे मालिक तुझे ही माना है
अपना प्यार दे दो प्रभु जी बस यही मेरी चाह