Chorus
कलीसिया से प्रेम करो, पवित्र आत्मा का वह वरदान
वह हमारी माता है, ख्रीस्त का है वह शरीर
कलीसिया से प्रेम करो
Verse 1
हम सब हैं ख्रीस्त के शरीर, कलीसिया के वह हैं शीर्ष
बपतिस्मा में एक जीवन, जीना हमें है प्रभु का जीवन
प्रेम, भरोसा, विश्वास का जीवन
Verse 2
कलीसिया की हम हैं प्रजा
ईश्वर की हैं हम संतान
हमारा दिल है प्रभु का मंदिर
पवित्र आत्मा जिसमें है बसता
उसके कार्यों का करें बखान