Chorus
प्रभु के मंदिर जाकर, उसकी स्तुति करें
नाच-भजन और गीतों से उसकी प्रशंसा करें (2)
Verse 1
प्रभु हमारा जीवन आधार
उसने किया हमें प्रेम अपार (2)
ये जीवन करें प्रभु को अर्पण
दुनिया की ज्योति बनकर
Verse 2
प्रभु हमारा है तारणहार
हमें बचाया वो प्राण देकर (2)
ये जीवन करें प्रभु को अर्पण
जलता चिराग बनकर
Verse 3
प्रभु हमारा है पालनहार
दुःख-संकट में वो है सहारा (2)
ये जीवन करें प्रभु को अर्पण
गीतों की तान बनकर