Chorus
प्रभु के प्रांगन में आनन्द मनाते चलो
उसके उपकारों का गुणगान करते चलो
प्रभु के प्रांगन में {(2)}
Verse 1
सारे जगत का ओ अंतर्यामी है
हरेक प्राणी का एकमात्र स्वामी है
चलो हम घोषित करें उनका पावन नाम
चलो हम गूंजित करें उनकी कृति-महान
प्रभु के प्रांगन में…
Verse 2
अपने ही चरणों में हमें बुलाता है
सुन्दर वरदानों से विभूषित करता है
चलो हम घोषित करें उनका पावन नाम
चलो हम गूंजित करें उनकी कृति-महान
प्रभु के प्रांगन में…
Verse 3
महती दया का ओ मीठा झरना है
अनादि प्रेम का अनन्त झरिया है
चलो हम घोषित करें उनका पावन नाम
चलो हम गूंजित करें उनकी कृति-महान
प्रभु के प्रांगन में…