Jai Yeshu
Save
26 Views
अंतर भजन
Share
Anup Toppo
सारी धरती सारा गगन
करते हैं तेरी जय जयकार
भूमंडल के प्राणी सभी
गाते हैं तेरा महिमागान
तेरी सृष्टि है अनोखी
तेरे कार्य महान (2)
तू है सबका जीवनदाता
तू है पालनहार
तूने रचा है मुझ पापी को
तूने दिया है वरदान (2)
अर्पण ये जीवन तुमको प्रभु जी
निछावर है तुझपे ये प्राण
हर जन के मन में भर दो प्रभु
तेरी शक्ति अपार (2)
पावन आत्मा आन बसो तुम
रहता है तू तीनों धाम
Record or upload this song in your voice that other can listen your voice.
Please log in to record and save your audio.
Remember Me