Chorus
स्वर्ग में महिमा परमेश्वर की हो
भू पर शांति सुजन को (2)
Verse 1
हम तेरी प्रशंसा करते हैं
धन्य तुझे हम कहते हैं (2)
तेरी आराधना करते हैं
तेरी महिमा गाते हैं।
Verse 2
हे सर्वशक्तिमान पिता परमेश्वर
स्वर्ग लोक के स्वामी हैं (2)
एकलौते पुत्र येसु ख्रीस्त हैं
तेरा गुणगान करते हैं।
Verse 3
जगत का पाप तू हर लेता है
हमपर दया तू कर दे (2)
पिता के दाएँ विराजमान हैं
हमारी विनती तू सुन ले ।
Verse 4
तू ही पावन तू ही प्रभु है
तू ही पवित्र आत्मा के संग (2)
पिता की महिमा सर्वोपरि है
तेरी महिमा होती है।