Chorus
स्वर्ग में महिमा परमेश्वर की {
धरती पर हो महिमा उसकी (2) }
सुख शान्ति का वास हो मन में
हदय से महिमा गायें उसकी
स्वर्ग में महिमा परमेश्वर की {
धरती पर हो महिमा उसकी (2)
Verse 1
वह है पावन मुक्ति का सोता {
स्वर्ग का स्वामी पुत्र एकलौता (2) }
भू मंडल है रचना उसकी
स्वर्गदूत गायें महिमा उसकी
Verse 2
आदि वही और अन्त वही है {
पिता पुत्र और आत्मा वही है (2) }
सुख शान्ति का दाता वही है
गाएँ सब मिल महिमा उसकी
Verse 3
धन्य तुझे हम कहते प्रभुजी {
तेरा सुमिरन करते प्रभुजी (2) }
वंदन में हम नत मस्तक हो
तेरी महिमा तेरी स्तुति