Chorus
यही दिवस है जिसे बनाया, प्रभु ने हाथों से(2)
प्रसन्न मन से खुशी मनायें नाचें गावें तन-मन से (2)
अल्लेलूइया (2) {(2)}
Verse 1
नाचे गावें तन-मन से खुशी मनावें तन-मन से
यही दिवस है जिसे बनाया प्रभु ने अपने हाथों से,
अल्लेलूइया (2) {(2)}
Verse 2
यही दिवस है जिस दिन प्रभु ने
भू पर फिर अवतार लिया
प्रसन्न मन से खुशी मनायें, नाचे गावें तन-मन से
अल्लेलूइया (2) {(2)}
Verse 3
यही दिवस है जिस दिन हमने नवजीवन का लाभ लिया
प्रसन्न मन से खुशी मनायें, नाचें गावें तन मन से
अल्लेलूइया (2) {(2)}